Breaking News

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला की AI से अश्लील तस्वीर बनाई, ब्लैकमेल कर 2.80 लाख रुपये ठगे

Published on: December 4, 2025
up-instagram-ai-photo-fraud-woman-blackmail-2-80-lakh

जागृत भारत । गोरखपुर में सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर एक महिला से AI तकनीक के सहारे अश्लील फोटो बनाकर 2.80 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी जोन के निर्देश के बाद गोरखनाथ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती गोरखनाथ क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं और मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। कुछ समय पहले महिला ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था, जिस पर एक अज्ञात आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद उस शख्स ने खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताते हुए व्हॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर दी।

कुछ ही दिनों में उसने भारत आने की बात कही और तीसरे दिन दावा कर दिया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बनकर महिला को कॉल किया और कहा कि अमनप्रीत के पास विदेशी मुद्रा होने के कारण उसे 17,100 रुपये जमा करने होंगे, अन्यथा दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।

देवरिया | तरकुलवा में सड़क हादसा: बाजार से घर लौट रहे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच तेज

महिला द्वारा रुपये भेजने से इनकार पर आरोपी ने एआई तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उसकी अश्लील तस्वीर तैयार कर व्हॉट्सऐप पर भेज दी और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। भयभीत पीड़िता ने 17,100 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने लगातार ब्लैकमेल कर अलग-अलग खातों में करीब 2.80 लाख रुपये ठग लिए। धमकी भरे कॉल जारी रहने पर पीड़िता और उसके पति ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट और फोन नंबर बंद कर दिए।

अंततः पीड़िता ने एडीजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद गोरखनाथ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। थाना प्रभारी शशिभूषण राय का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

गोरखपुर: फेसबुक फ्रेंडशिप के बहाने व्यापारी से 93.61 लाख की जालसाजी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!