Breaking News

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की मौत, शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक

Published on: November 8, 2025
deoria-road-accident-ravi-gupta-death-rudrapur

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के दीनापार गांव के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रवि गुप्ता (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता के भतीजे बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अमिला (मऊ) निवासी रवि गुप्ता पुत्र रामप्रीत गुप्ता अपने साथी अस्मित सिंह पुत्र रमेश सिंह के साथ देवरिया की ओर जा रहे थे। वे अपने छोटे भाई राजन गुप्ता की शादी के निमंत्रण पत्र रिश्तेदारों में बांटने निकले थे। इस दौरान रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर ग्राम दीनापार के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रुद्रपुर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रवि गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अस्मित सिंह उर्फ प्रिंस और विजेंद्र चौहान (निवासी विजयपुर) को प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

देवरिया में मुठभेड़ के बाद कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!