Breaking News

यूपी में भाजपा के भीतर टकराव खुलकर आया, मंत्री का काफिला रोकने पर विधायक बोले– यह मेरा कर्तव्य था, अनुशासनहीनता नहीं

Published on: January 31, 2026
up-bjp-minister-mla-face-off-mahoba-swatantra-dev-singh-brijbhushan-rajput

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भाजपा सरकार के भीतर टकराव खुलकर सामने आ गया है। एक दिवसीय महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों और अधूरे कार्यों को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया गया।

विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में झड़प

काफिला रोके जाने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा।

विधायक बृजभूषण राजपूत की प्रतिक्रिया

पूरे मामले पर भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्पष्ट कहा कि जनता की सेवा के लिए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। यदि जनता की समस्याओं को उठाने के लिए किसी को रोकना पड़े या धरना देना पड़े, तो यह उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे।

जल जीवन मिशन और नमामि गंगे पर गंभीर आरोप

विधायक ने कहा कि नमामि गंगे योजना पिछले छह वर्षों से चल रही है, लेकिन अब तक कार्य पूरे नहीं हुए हैं। गांवों में सड़कें खुदी पड़ी हैं, पाइपलाइन में लीकेज है, जगह-जगह जलभराव है और पानी की टंकियां टपक रही हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

मंत्री ने मांगा 20 दिन का समय

विधायक के अनुसार मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समस्याओं के निस्तारण के लिए 20 दिन का समय मांगा है। उन्होंने निरीक्षण कर जिम्मेदारों को निलंबित करने की बात भी कही थी, लेकिन मौके पर निरीक्षण नहीं किया गया। विधायक ने कहा कि अगर तय समय में काम हुआ तो ठीक है, नहीं हुआ तो संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है।

कार्यक्रम से ज्यादा जनता अहम

बृजभूषण राजपूत ने कहा कि उनके लिए कोई कार्यक्रम महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जनता महत्वपूर्ण है। 50 से 60 ग्राम प्रधानों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि काम ठीक नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनका व्यवहार किसी को अच्छा नहीं लगा हो तो वे नमस्ते कहते हैं, लेकिन जनता के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानने से इनकार किया।

संगठन ने फिलहाल साधी चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश भाजपा संगठन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पार्टी के जिम्मेदार सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से विधायक ने मंत्री का रास्ता रोककर विरोध जताया, उसे संगठन ने गंभीरता से लिया है। पार्टी नेतृत्व विधायक से स्पष्टीकरण मांगकर आगे की कार्रवाई कर सकता है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक बृजभूषण राजपूत ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पेयजल संकट और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बना लिया।

भाजपा के डिब्बे आपस में टकरा रहे हैं: अखिलेश

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा के डबल इंजन ही नहीं, डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री और विधायक पैसे कमाने और जमीन कब्जाने में लगे हैं, इसलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा सरकार पटरी से उतरी: सपा अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा के विधायक द्वारा अपनी ही सरकार के मंत्री को बंधक बनाना इस बात का संकेत है कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार तय है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है और इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिलेंगे।
पुलिस मुठभेड़ों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, पैरों में गोली मारने को बताया संविधान के खिलाफ

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

1 thought on “यूपी में भाजपा के भीतर टकराव खुलकर आया, मंत्री का काफिला रोकने पर विधायक बोले– यह मेरा कर्तव्य था, अनुशासनहीनता नहीं”

Leave a Reply

error: Content is protected !!