Breaking News

देवरिया: खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published on: January 5, 2026
deoria-khampaar-police-illegal-liquor-smuggling-luxury-car-arrest

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के छपिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी वाहन के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट BR 28AE 0673 फर्जी पाई गई। जांच में वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर BR 28AJ 5260 सामने आया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से 357 पाउच और 117 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की।

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदन कुमार सिंह पुत्र स्व. सकलदीप सिंह, निवासी जगीराहा, थाना मोहम्मदपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) और बिट्टू कुमार पुत्र रामाजी यादव, निवासी बगौरा, थाना दरौदा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

खामपार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341(2) बीएनएस एवं धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

खुखुन्दू पुलिस की बड़ी सफलता: 5 चोरी के मोबाइल बरामद, 2 शातिर और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!