Breaking News

देवरिया: अमरपुर टोला में झोपड़ी में भीषण आग, एक गाय झुलसी; लाखों का सामान खाक

Published on: November 30, 2025
deoria-amarpur-tola-jhopdi-aag-gaay-injured-lakhon-ka-nuksan

जागृत भारत | देवरिया के पथरदेवा विकास खंड के बघौचघाट थाना क्षेत्र के अमरपुर टोला में शनिवार देर शाम एक बड़ी दुर्घटना हो गई। अलाव की चिंगारी उड़कर श्यामदेव यादव की रिहायशी झोपड़ी पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी। इस हादसे में एक गाय झुलस गई, जबकि झोपड़ी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना के समय झोपड़ी में बंधी गाय लपटों की चपेट में आ गई थी। ग्रामीणों ने शोरगुल सुनते ही मौके पर पहुंचकर साहस दिखाते हुए गाय को आग से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में झोपड़ी में रखा कपड़ा, अनाज, साइकिल, पंपिंग सेट और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अग्निकांड में श्यामदेव यादव को करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

सूचना पाकर ग्राम प्रधान रामबिलास यादव भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है और जांच के बाद मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

देवरिया: लखनऊ के होटल में देवरिया युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में छाया मातम


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!