Breaking News

कुशीनगर: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छूट गया कॉटन, परिजन डीएम से मिले और की सख्त कार्रवाई की मांग

Published on: November 17, 2025
kushinagar-cotton-was-left-in-the-pregnant-womans-stomach-during-the-operation

जागृत भारत | कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के दौरान महिला के पेट में कथित तौर पर कॉटन छूट गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता और उसके परिजन जिलाधिकारी से मिले और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना ग्राम पचफेड़ा की रहने वाली महिला के साथ हुई। पीड़िता की सास लक्ष्मी देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर बहू को पास के एएनएम सेंटर ले जाया गया। एएनएम ने स्थिति गंभीर बताई और जिला अस्पताल जाने की सलाह दी।

परिजन बताते हैं कि 102 एम्बुलेंस बुलाने की तैयारी थी, लेकिन एएनएम ने निजी एम्बुलेंस बुलाई और महिला को पडरौना स्थित निजी अस्पताल ‘नीब’ में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही स्टाफ ने बिना आवश्यक जांच-पड़ताल के तत्काल सीज़र का ऑपरेशन कर दिया। बच्चा स्वस्थ है, लेकिन महिला को ऑपरेशन के बाद से लगातार तेज दर्द हो रहा है।

जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कॉटन छोड़ दिया था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और दलालों पर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का आरोप भी लगाया। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर कुशीनगर सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसीएमओ एस. एन. त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी द्वारा सभी पहलुओं की गंभीर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: काली माता मंदिर में व्यक्ति का शव लटका मिला, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!