Breaking News

क्या पंत की जगह ईशान को मिलेगा मौका? विराट-रोहित की जगह पक्की, सिराज की वापसी मुमकिन; आज हो सकता है वनडे टीम का ऐलान

Published on: January 3, 2026
pant-vs-ishan-odi-team-selection-virat-rohit-siraj-comeback

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। इस सीरीज में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का चयन लगभग तय माना जा रहा है। रोहित हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जबकि विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे, ऐसे में दोनों दिग्गज शानदार फॉर्म में हैं।

केएल राहुल टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे, यह भी लगभग तय है। हालांकि, दूसरे विकेटकीपर को लेकर चयनकर्ताओं के सामने बड़ा सवाल है—क्या ऋषभ पंत को मौका मिलेगा या फिर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन टीम में जगह बनाएंगे।

बुमराह-हार्दिक को मिल सकता है आराम

वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को इस वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद सिराज की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। सिराज ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

ईशान किशन को मिल सकता है दोहरा रोल

ईशान किशन इस सीरीज में बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ बैकअप ओपनर की भूमिका भी निभा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, जिससे वे केएल राहुल के लिए मजबूत विकल्प बनते हैं।
वहीं ऋषभ पंत के लिए वनडे टीम में जगह बनाना फिलहाल चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हालांकि, पंत को एक्स-फैक्टर खिलाड़ी माना जाता है और अगर टीम मैनेजमेंट का भरोसा मिला तो उनकी वापसी संभव है।

कॉम्बिनेशन में फंस सकते हैं यशस्वी जायसवाल

शुभमन गिल की वापसी के साथ टीम इंडिया का टॉप-3 लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में प्लेइंग-11 के कॉम्बिनेशन के चलते यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर बैलेंस को प्राथमिकता दी गई तो यशस्वी का स्क्वॉड से बाहर रहना भी चौंकाने वाला नहीं होगा।

शमी-सिराज की संभावित वापसी

मोहम्मद सिराज के अलावा मोहम्मद शमी को लेकर भी चयन बैठक में चर्चा हो सकती है। शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित की है, जिससे उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है।

कप्तानी संभालेंगे शुभमन गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी करते नजर आएंगे। चोट के कारण वे पिछली वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

श्रेयस अय्यर की वापसी मुश्किल

उपकप्तान श्रेयस अय्यर पसली की चोट के चलते अभी एनसीए में रिहैब कर रहे हैं और उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। ऐसे में उनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

नंबर-4 के लिए गायकवाड़-तिलक में मुकाबला

नंबर-4 पोजिशन के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बीच मुकाबला है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी पोजिशन पर शतक लगाया था। बैकअप विकल्प के तौर पर तिलक वर्मा या ऑलराउंडर रियान पराग को मौका मिल सकता है।

नीतीश रेड्डी निभा सकते हैं फिनिशर की भूमिका

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और फिनिशर के रूप में मौका मिल सकता है। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का चयन लगभग तय है, जबकि अक्षर पटेल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है।

स्पिन डिपार्टमेंट की कमान कुलदीप के हाथ

स्पिन विभाग की अगुआई कुलदीप यादव करेंगे। वरुण चक्रवर्ती एक विकल्प जरूर हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट को देखते हुए उनका चयन फिलहाल कठिन माना जा रहा है।

सीरीज शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। मुकाबले वडोदरा, राजकोट और इंदौर में होंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 21 से 31 जनवरी तक पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारत का संभावित वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उपकप्तान व विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेशी खिलाड़ी की खरीद पर देश में बवाल, निशाने पर आए शाहरुख खान, हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!