Breaking News

लखनऊ: आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, किले में तब्दील हुई राजधानी; ढाई लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Published on: December 25, 2025
pm-modi-lucknow-rashtra-prerna-sthal-inauguration

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री तीन महान विभूतियों—अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय—की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे।

डेढ़ से ढाई लाख लोगों के जुटने का अनुमान

इस ऐतिहासिक आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि प्रशासन के मुताबिक संख्या ढाई लाख तक पहुंच सकती है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

सजी राजधानी, भव्य बनाया गया आयोजन स्थल

लोकार्पण को लेकर पूरे लखनऊ शहर को सजाया और संवारा गया है। आयोजन स्थल की सजावट के लिए कई प्रदेशों से विशेष फूलों और पौधों को मंगाया गया है।
शहर के डिवाइडरों की सफाई कर रंगाई की गई है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट पोल पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं, जबकि दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है।

पार्किंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम में आसपास के जिलों से करीब 2000 बसों के आने की संभावना है। इसके लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 2600 बसें और 2000 कारें खड़ी हो सकेंगी। यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

आकर्षण का केंद्र हैं 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगी तीनों विभूतियों की कांस्य प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

  • 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

  • प्रतिमाओं के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये की लागत आई है।

  • पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है।

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम द्वारा बनाई गई हैं।

पहले प्रतिमाओं का अनावरण, फिर म्यूजियम का लोकार्पण

प्रधानमंत्री सबसे पहले राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ तिरंगा गुब्बारे छोड़े जाएंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे। म्यूजियम में डिजिटल तकनीक से राष्ट्र नायकों का जीवन परिचय, भारत माता गैलरी, जनसंघ प्रतीक दीपक और सुदर्शन चक्र गैलरी का अवलोकन भी करेंगे। अंत में प्रधानमंत्री मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे।

बदला रहेगा शहर का यातायात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 24 दिसंबर की रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लखनऊ शहर में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर, दरोगा, महिला पुलिस, पीएसी, आरएएफ, एनएसजी, एटीएस, एंटी ड्रोन और बम निरोधक दस्तों की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पांस टीम भी सक्रिय रहेगी।

अलर्ट पर सरकारी अस्पताल

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केजीएमयू, पीजीआई और लोकबंधु अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है। एयरपोर्ट पर लोकबंधु अस्पताल की मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान 20 बीएलएस और चार एएलएस एंबुलेंस अलर्ट रहेंगी। प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के लाइव डोनर उनकी फ्लीट में मौजूद रहेंगे और सभी ब्लड बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

देवरिया: भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा लाइन हाजिर

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!