Breaking News

UP सियासत में पारिवारिक भूचाल! प्रतीक–अपर्णा में दरार, इंस्टाग्राम पोस्ट से तलाक का दावा, अपर्णा की चुप्पी

Published on: January 20, 2026
prateek-yadav-aparna-yadav-divorce-instagram-controversy-up

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े एक चर्चित परिवार में निजी जीवन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के रिश्तों में खटास की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप

सोमवार को प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से एक के बाद एक कई पोस्ट और स्टेटस सामने आए। सुबह करीब 11:30 बजे किए गए पहले पोस्ट में अपर्णा यादव की फोटो के साथ लिखा गया कि वह जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अपर्णा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती हैं और उनकी मानसिक स्थिति की उन्हें कोई चिंता नहीं है। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया।

दिनभर में किए गए कई स्टेटस

पहले पोस्ट के बाद दोपहर करीब तीन बजे और फिर शाम लगभग सात बजे उसी अकाउंट से दो और स्टेटस लगाए गए। इन स्टेटस में अपर्णा यादव पर रिश्तों में दूरी पैदा करने और निजी संबंधों को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। लगातार सामने आ रही इन पोस्टों ने तलाक की अटकलों को और हवा दे दी।

अपर्णा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

पूरा दिन गुजर जाने के बावजूद अपर्णा यादव की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से केवल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया। निजी आरोपों पर उनकी चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है।

अकाउंट हैक होने का दावा

इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब अपर्णा यादव के भाई ने दावा किया कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उनका कहना है कि प्रतीक ने खुद ये पोस्ट नहीं किए हैं और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें भ्रामक हैं।

राजनीति से दूरी और सक्रिय अपर्णा

प्रतीक यादव एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हुए भी राजनीति से पूरी तरह दूर हैं, जबकि अपर्णा यादव सक्रिय राजनीति में बनी हुई हैं। दोनों ने वर्ष 2011 में प्रेम विवाह किया था और उनकी दो बेटियां हैं। अपर्णा यादव ने 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, बाद में 2022 में वह भाजपा में शामिल हो गईं। वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

पारिवारिक और शैक्षिक पृष्ठभूमि

प्रतीक यादव, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। वहीं अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट पेशे से पत्रकार हैं। दोनों ने विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त की है—अपर्णा ने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से और प्रतीक ने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: सीएम योगी सख्त, 5 दिन में रिपोर्ट तलब, नोएडा प्राधिकरण के CEO हटाए गए, आज पहुंचेगा SIT

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!