Breaking News

व्यावसायिक प्रशिक्षण की आड़ में धर्मांतरण का जाल: कानपुर देहात में अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Published on: January 11, 2026
kanpur-dehat-religious-conversion-racket-busted-akbarpur

जागृत भारत | कानपुर देहात(Kanpur Dehat): जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में चल रहे संगठित धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस को क्षेत्रीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के नाम पर अनुसूचित जाति के लोगों को धन, सामग्री और अन्य कीमती वस्तुओं का लालच देकर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में 9 जनवरी 2026 को ग्राम निबौली निवासी श्रीरामभरोसे की तहरीर पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा संख्या 0012/2026 दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की गई।

औरैया-कानपुर हाईवे से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने 10 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए ग्राम बाढ़ापुर स्थित नवाकान्ती (NAVA KANTHI) सोसायटी के पास, औरैया-कानपुर हाईवे से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • डेनियल शरद सिंह, निवासी झांसी

  • हरिओम उर्फ हरिओम त्यागी, निवासी पातेपुर, अकबरपुर

  • सावित्री शर्मा, निवासी नेहरू नगर, अकबरपुर कस्बा

प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे ग्राम बाढ़ापुर में नवाकान्ती सोसायटी के नाम से एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे थे। इस केंद्र का पंजीकरण आंध्र प्रदेश के पते पर कराया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रशिक्षण के बहाने अनुसूचित जाति के लोगों को केंद्र से जोड़ा जाता था, फिर उन्हें ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देकर प्रलोभन के जरिए धर्म परिवर्तन कराया जाता था

पादरी बनकर उपदेश देता था हरिओम त्यागी

पूछताछ के दौरान अभियुक्त हरिओम त्यागी ने स्वीकार किया कि वह खुद को पादरी बताकर धार्मिक उपदेश देता था और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था।

फंडिंग और हिसाब-किताब संभालता था डेनियल शरद सिंह

अभियुक्त डेनियल शरद सिंह संस्था के वित्तीय लेन-देन, विदेशी और घरेलू फंडिंग का पूरा लेखा-जोखा रखता था। पुलिस को उसके माध्यम से विदेशी फंडिंग से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं।

प्रधानाचार्य बनकर लोगों को जोड़ती थी सावित्री शर्मा

अभियुक्ता सावित्री शर्मा संस्था में प्रधानाचार्य की भूमिका निभा रही थी। वह

  • प्रार्थना सभाओं का आयोजन

  • दस्तावेजों का रख-रखाव

  • प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संस्था से जोड़ने
    का कार्य करती थी।

मोबाइल से मिले धर्मांतरण के पुख्ता सबूत

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से

  • धर्म परिवर्तन से जुड़े फोटो और वीडियो

  • बाइबिल पाठ

  • प्रार्थना सभाओं के दृश्य

  • प्रभावित लोगों के नाम और विवरण
    बरामद हुए हैं, जो इस गिरोह की गतिविधियों की पुष्टि करते हैं।

खुद भी कर चुके हैं धर्म परिवर्तन, अंतरप्रांतीय नेटवर्क का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों अभियुक्त स्वयं भी धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और इनका नेटवर्क अंतरप्रांतीय स्तर पर फैला हुआ है। पुलिस को विदेशी फंडिंग के भी प्रमाण मिले हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और जांच आगे बढ़ने पर और भी खुलासे होने की संभावना है

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना कितना उचित? जानिए धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fake-ips-shani-sharma-education-documents-fraud-gorakhpur

फर्जी आईपीएस शनि शर्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शैक्षणिक दस्तावेज, जन्मतिथि और स्कूल रिकॉर्ड तक में भारी हेरफेर

national-voters-day-up-young-women-voters-blo-honour-program

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: यूपी में महिला-युवा मतदाताओं और उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा सम्मान, ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रम

up-election-2027-naseemuddin-siddiqui-leaves-congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, नई रणनीति का ऐलान जल्द

gorakhpur-fake-call-center-police-suspicion-investigation

गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: पहले ही पुलिस को हुआ था शक, सबूत न मिलने से बच निकले ठग, अब खुली बड़ी साइबर ठगी की परतें

magh-mela-avimukteshwaranand-camp-threat-attempt

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर खतरे की आशंका, लाठी-डंडों के साथ घुसने की कोशिश का आरोप

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

1 thought on “व्यावसायिक प्रशिक्षण की आड़ में धर्मांतरण का जाल: कानपुर देहात में अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार”

Leave a Reply