Breaking News

गोंडा : लव मैरिज की जिद पर बेटी की करंट लगाकर हत्या, पिता-भाई ने हादसा दिखाने की रची साजिश

Published on: February 1, 2026
gonda-honor-killing-love-marriage-daughter-electrocution-murder

जागृत भारत | गोंडा(Gonda): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी 21 वर्षीय युवती रोशनी की उसके ही पिता और भाई ने करंट लगाकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने इसे हादसा दिखाने की साजिश भी रची, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

देहात कोतवाली क्षेत्र के बाबापुरवा ठोरहंस गांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय की बेटी रोशनी का मनकापुर क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम कुंजलपुर निवासी परमेश्वर पाठक से बीते दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों फोन पर लगातार संपर्क में रहते थे और शादी करना चाहते थे। परमेश्वर रोशनी का दूर का रिश्तेदार भी बताया गया है।

परिवार की रजामंदी के बाद बदला फैसला

प्रारंभ में रोशनी के पिता और भाई ने परमेश्वर से शादी तय कर दी थी, लेकिन कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बावजूद रोशनी अपने फैसले पर अड़ी रही और प्रेमी से ही शादी करने की जिद करती रही।

कमरे में ले जाकर रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह रोशनी घर से निकलने की तैयारी कर रही थी। पिता और भाई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो दोनों उसे कमरे में ले गए। वहां तख्त के पावे में मफलर से उसके हाथ बांधे गए और उसी के दुपट्टे से मुंह कस दिया गया। इसके बाद बिजली के बोर्ड से केबल जोड़कर करंट लगाया गया, जिससे रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बताकर पुलिस को किया गुमराह

हत्या के बाद पिता और भाई ने पुलिस को सूचना दी कि रोशनी की मौत करंट लगने से दुर्घटनावश हुई है। वहीं, प्रेमी परमेश्वर पाठक ने डायल 112 पर कॉल कर दावा किया कि रोशनी की हत्या की गई है। दोनों सूचनाओं में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

फोरेंसिक जांच में खुला राज

सीओ सिटी आनंद कुमार राय, कोतवाल शमशेर सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कड़ाई से पूछताछ में पिता और भाई टूट गए और उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि चंद्र प्रकाश पांडेय और उसके बेटे राहुल पांडेय को पूरे ललक गांव के बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मफलर, दुपट्टा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ऑनर किलिंग का एक और मामला

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रेम विवाह को लेकर समाज के कुछ हिस्सों में आज भी हिंसा और ऑनर किलिंग जैसी मानसिकता जिंदा है, जिसमें बेटियों की आवाज को दबाने के लिए अपनों के हाथ खून से रंग जाते हैं।

आगरा में भीषण सड़क हादसा: जगन्नाथ पुरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत, 100 की रफ्तार से ट्रक ने दो ऑटो को रौंदा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!