Breaking News

प्रेमी के साथ मिल कर अपनी पत्नी ने ही किया पति पर धारधार हथियार से जानलेवा हमला- अनैतिक सम्बन्ध का विरोध करने की सज़ा

Published on: November 17, 2025
wife-lover-attack-husband-tied-stabbed-uruwa-case

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि पति ने प्रेम संबंध का विरोध किया था, तो पत्नी ने पहले उसे रस्सी से बांधा और फिर धारदार हथियार से गले और शरीर पर कई वार किए। घटना के बाद घायल पति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में यह घटना रविवार दोपहर लगभग तीन बजे उस वक़्त घटित हुई जब प्रदुम के पिता दूधनाथ किसी काम से गांव में चले गए और माता मंजू देवी अन्य ग्रामीण औरतों संग सत्संग में चली गई ख़ुद को घर में अकेला पाकर प्रियंका ने अपने प्रेमी अंकित को घर में बुला लिया। इसी बीच उसका पति प्रदुम घर पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर वाद विवाद बढ़ता देख उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति प्रदुम को रस्सी से बांध दिया और चाकू से अपने ही पति के गले ओर शरीर पर कई हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदुम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।


प्रेम प्रसंग और पहले विवाद

प्रदुम की शादी करीब 3 साल पहले प्रेमिका प्रियंका चौरसिया के साथ हुई थी। लेकिन प्रियंका का उससे पहले से अंकित चौरसिया के साथ प्रेम संबंध था। प्रदुम अक्सर प्रेम प्रसंग के लिए प्रियंका को अंकित से दूर रहने के लिए कहते थे, लेकिन प्रियंका इस बात पर नहीं मानी। समय-समय पर घर में झगड़े होते रहे, और प्रियंका अपने प्रेमी को बुलाकर अक्सर विवाद खड़ा कर देती थी। घटना से एक दिन पहले भी शनिवार को प्रियंका और प्रदुम के बीच अंकित को लेकर एक तीखी बहस हुई थी, जो मुख्यतः रविवार की हिंसा कारण बनी ।


पुलिस कार्रवाई और गंभीर स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही उरुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रदुम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देख आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एसपी (दक्षिणी) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रदुम अब खतरे से बाहर है और अस्पताल में बातचीत करने की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है और प्रियंका व अंकित दोनों से पूछताछ चल रही है। मामले की जाँच के लिए मौके पर सीओ गोला भी पहुंचे थे और उन्होंने घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा है कि पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है।


समाज और सुरक्षा पर सवाल

यह वारदात यह संकेत देती है कि घरेलू हिंसा और प्रेम-विवाह के बीच की जटिलताएँ किस हद तक खतरनाक रूप ले सकती हैं। पत्नी की इस हिंसा ने न सिर्फ उसके पति की जान को जोखिम में डाल दिया, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़ा कर दिया है। विशेष रूप से ऐसे मामले यह दर्शाते हैं कि पारिवारिक समस्याओं का समाधान केवल संवाद और समझौते से हो सकता है — हिंसा किसी भी स्थिति में समाधान नहीं हो सकती।

निष्पक्षता और सत्य के साथ देश-निर्माण में भागीदार बने मीडिया” — उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!