Breaking News

धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली अफवाह: बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मीडिया पर जताई नाराजगी, अभिनेता की सेहत स्थिर और रिकवरिंग

Published on: November 11, 2025
dharmendra-fake-death-news-isha-deol-hema-malini-reaction

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) को लेकर मंगलवार सुबह सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर फैली निधन की खबर पूरी तरह झूठी निकली। इस पर खुद उनकी बेटी ईशा देओल ने बयान जारी करते हुए कहा कि “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हम सब उनसे जुड़ी झूठी खबरें फैलाने से बचने की अपील करते हैं। कृपया हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और पापा की सेहत के लिए दुआ करें।”

इसी बीच हेमा मालिनी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—

“जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। परिवार की निजता का सम्मान करें।”

post
 

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र को 10 नवंबर की रात सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है।

अस्पताल प्रशासन की डॉक्टर रेशमी ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि “रोगी की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।”

घटना के बाद कई बॉलीवुड हस्तियां—सनी देओल, बॉबी देओल, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सितारे अस्पताल पहुंचे और धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलती से सोशल मीडिया पर शोक संदेश पोस्ट कर दिया था, जिसे बाद में हटाना पड़ा।

post rajnath g
 

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर

8 दिसंबर 1935 को पंजाब के सहनेवाल में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने ‘अनपढ़’, ‘बंधिनी’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर’, ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ कहा जाता है।

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

रजनीकांत और कमल हासन फिर साथ नजर आएंगे: पोंगल 2027 पर रिलीज होगी ‘थलाईवर 173’


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!