Breaking News

संसद के मकर द्वार पर आमने-सामने NDA और विपक्ष, प्रियंका गांधी से BJP सांसद की हुई नोकझोंक

Published on: August 12, 2026
Face to face at the Makara Gate of Parliament

जागृत भारत,नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को मकर द्वार पर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी सांसदों के बीच आमना-सामना देखने को मिला। दोनों पक्षों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष जहां झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहा है, वहीं एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया।

मकर द्वार पर प्रियंका गांधी और मुकेश दलाल में नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मकर द्वार से गुजर रही थीं। इसी दौरान बीजेपी सांसद मुकेश दलाल विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बताया गया कि प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए एनडीए सांसदों से कुछ कहा, जिसके जवाब में मुकेश दलाल ने उनसे कहा, “झारखंड जाइए, झारखंड क्यों नहीं गए आप?” यह घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी को बनाया निशाना

मकर द्वार पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसद हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। तख्तियों पर विपक्ष पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया गया।

कुछ सांसदों के हाथों में “गृह मंत्री की चर्चा से राहुल गांधी भागो मत” जैसे संदेश लिखी तख्तियां भी थीं। एनडीए सांसदों का आरोप है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है।

विपक्ष की क्या है मांग?

विपक्ष का कहना है कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर जवाब देना चाहिए। विपक्षी दल लाठीचार्ज और अन्य पुलिस कार्रवाई पर सरकार से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि गृह मंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ है।

संसद परिसर में बढ़ी सियासी तल्खी

झारखंड के छात्रों के आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ती बयानबाजी का असर संसद परिसर में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मकर द्वार पर दोनों पक्षों के अलग-अलग प्रदर्शन के दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। इस दौरान प्रियंका गांधी और मुकेश दलाल के बीच हुई नोकझोंक ने पूरे घटनाक्रम को और सुर्खियों में ला दिया।


इसे भी पढ़ें : भारत-चीन सीमा वार्ता में LAC की स्थिति पर चर्चा, सीमा पर शांति बनाए रखने पर दोनों देशों का जोर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!