Breaking News

देवरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध

Published on: January 14, 2026
deoria-congress-protest-nsui-police-action-varanasi

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता की आवाज दबाने और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, लाठीचार्ज किया और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। इसे कांग्रेस ने अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताया।

जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए दमन और फर्जी मुकदमों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान, किसान और महिलाएं सरकार की नीतियों से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

यूपी को मिलेगा पहला श्रमिक प्रशिक्षण हब, इस जिले में बनेगा आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर और श्रमिक हॉस्टल

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में एसआईआर, वोट चोरी और मनरेगा का नाम बदलने जैसे मुद्दों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई सरकार की घबराहट को दर्शाती है। विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि मनरेगा जैसे जनहितकारी कार्यक्रम को कमजोर करने के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर दमन “डबल इंजन सरकार” की कमजोरी को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की और मांग की कि छात्रों और एनएसयूआई नेतृत्व पर की गई कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की इस अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ‘राकेश’, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर सत्य प्रताप अंशु, पूर्व पीसीसी सदस्य नागेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, मनोज मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ और स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

देवरिया: शराब के नशे में पोकलेन चालक का तांडव, आधा दर्जन से अधिक कारें क्षतिग्रस्त


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!