Breaking News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Published on: August 6, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

जागृत भारत,लखनऊ : उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सामने आई निर्माण संबंधी खामियों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा फैसला लिया है। एक्सप्रेसवे की मरम्मत पूरी होने तक टोल टैक्स की वसूली रोक दी गई है। साथ ही निर्माण कंपनी पर जुर्माना लगाने और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

सड़क की खामियों के बाद हरकत में आया NHAI

13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। 14 जुलाई से इस पर यातायात शुरू हुआ। हालांकि, बारिश शुरू होने के बाद कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ने और धंसने की शिकायतें सामने आईं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद NHAI ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मरम्मत पूरी होने तक नहीं लगेगा टोल

एनएचएआई ने फैसला किया है कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह दुरुस्त होने तक टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। ऑनलाइन टोल कटौती की व्यवस्था भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

निर्माण कंपनी पर जुर्माना, ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित

एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को एनएचएआई ने ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित कर दिया है। कंपनी पर 2 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और सभी निर्माण संबंधी खामियों को अपने खर्च पर ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई के अनुसार, मरम्मत कार्य पर लगभग 3 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसका वहन निर्माण कंपनी करेगी।

कई अधिकारियों पर गिरी गाज

मामले में परियोजना से जुड़े कई अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

  • प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता को हटाया गया।
  • टीम लीडर सुरेंद्र कुमार को परियोजना से बाहर किया गया।
  • रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को भी हटाया गया।
  • तीनों अधिकारियों को अगले दो वर्षों तक NHAI, MoRTH और NHIDCL की किसी भी परियोजना में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • स्वतंत्र इंजीनियरिंग कंपनी थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज को भी डिबारमेंट नोटिस जारी किया गया।
  • वर्तमान और पूर्व परियोजना निदेशकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

उन्नाव में सामने आई थीं सड़क धंसने की घटनाएं

करीब 63 किलोमीटर लंबे और 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर सबसे पहले उन्नाव क्षेत्र में सड़क धंसने और स्लिपेज की शिकायतें सामने आई थीं। एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक गौतम विशाल के अनुसार, 26 जुलाई को किलोमीटर-64 के पास स्लिपेज मिलने के बाद तत्काल मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बाद में अन्य स्थानों से भी शिकायतें मिलने पर व्यापक कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

एनएचएआई का कहना है कि सभी तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद ही एक्सप्रेसवे पर दोबारा टोल वसूली शुरू की जाएगी।


इसे भी पढ़ें :  अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!