Breaking News

आगरा में भीषण सड़क हादसा: जगन्नाथ पुरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत, 100 की रफ्तार से ट्रक ने दो ऑटो को रौंदा

Published on: February 1, 2026
agra-truck-auto-accident-jagannath-puri-returning-devotees-death

जागृत भारत | आगरा(Agra): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे दो ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों ऑटो उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे और पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गए।

100 की रफ्तार से आया ट्रक, दोनों ऑटो को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक नशे की हालत में था और करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलेसर रोड की ओर से लहराते हुए आ रहा था। पहले उसने एक ऑटो को टक्कर मारी और उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद दूसरे ऑटो को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, एक टेंपो तो दो हिस्सों में बंट गया और उसकी छत तक उड़ गई।

हाथरस के एक ही गांव के थे सभी श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुए सभी लोग हाथरस जिले के थाना सहपऊ क्षेत्र के भादऊ गांव के रहने वाले थे। मृतकों और घायलों में बिजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, धनप्रसाद, विजय सिंह, उदयवीर सिंह और रामदत्त शामिल थे। ये सभी 20 जनवरी को जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए निकले थे और शनिवार को जबलपुर होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से गांव जाने के लिए उन्होंने दो ऑटो बुक किए थे।

एक ऑटो चालक की पहचान बाकी, पांच की मौके पर मौत

एक ऑटो को शहीद खान चला रहा था, जबकि दूसरे ऑटो चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रास्ते में रामदत्त दवा लेने के लिए उतर गए थे। कुछ ही देर बाद खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन, जलेसर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धनप्रसाद और विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रणवीर सिंह को रिटायर्ड दारोगा बताया जा रहा है।

राजा मंडी स्टेशन पर उतर गया, नहीं तो मैं भी नहीं बचता

इसी समूह के राम अवतार नामक युवक ने बताया कि वह पत्नी की दवा लेने के लिए राजा मंडी स्टेशन पर उतर गया था। उसने कहा कि अगर वह भी आगरा कैंट स्टेशन पर उतरता, तो शायद हादसे का शिकार हो जाता। हादसे की सूचना मिलते ही वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां अपने साथियों को खून से लथपथ हालत में देखा।

पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा, मेडिकल जांच जारी

एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस, हादसे से गांव में मातम

इस भीषण दुर्घटना के बाद भादऊ गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ कई लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Budget 2026: यूपी को आज 4.10 लाख करोड़ से ज्यादा मिलने की उम्मीद, 75 हजार करोड़ की नई परियोजनाओं की रखी गई मांग

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!