Breaking News

देवरिया में नाबालिग बेटी की शादी का सौदा! मां ने 40 साल के अधेड़ से तय किया रिश्ता, पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

Published on: November 4, 2025
deoria-child-marriage-one-lakh-deal-police-action

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां पर आरोप है कि उसने पैसों के लालच में अपनी नाबालिग बेटी की शादी एक 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से एक लाख रुपये में तय कर दी।

यह घटना भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, एक मंदिर में सोमवार को शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बाल विवाह की सूचना दी। कुछ देर बाद 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही शादी के लिए आया अधेड़ व्यक्ति मौके से भाग निकला। वह 13 साल की बच्ची से शादी करने वाला था। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने लड़की को समझा-बुझाकर घर भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शाम होते-होते मामला फिर गरम हो गया। देवरिया शहर के रामनाथ वार्ड में लड़की की मां अपनी ही बेटी को मारने-पीटने लगी। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को बुलाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मां ने बेटी की शादी तय करने के बदले एक लाख रुपये लिए थे। जब पुलिस ने शादी रुकवा दी, तो उसने गुस्से में बेटी की पिटाई कर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लड़की का परिवार बहुत गरीब है। यह मामला बाल विवाह निषेध कानून के तहत आएगा। पूरा प्रकरण बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा जाएगा।

इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि गरीबी के नाम पर कोई मां अपनी मासूम बेटी का सौदा कैसे कर सकती है?

मोदीनगर में स्मार्ट मीटर पर फिर भड़के लोग! पुलिस पहुंची तो बढ़ा हंगामा, जानें क्यों लौटी टीम बैरंग

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!