Breaking News

बहराइच: चाचा ने दोस्त संग 20 वर्षीय भतीजी पर धारदार हथियार से किया हमला, युवती गंभीर घायल

Published on: September 28, 2025
Uncle and friend attack 20-year-old

जागृत भारत, बहराइच: जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 20 वर्षीय भतीजी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवती पूनम हाल ही में अपने ससुराल से मायके आई थी। शनिवार को वह घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी उसका चाचा देवकी अपने साथी राम मिलन के साथ वहां पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पूनम की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर भाग निकले। पीड़िता के पिता नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया और चाचा देवकी व उसके साथी राम मिलन को जिम्मेदार ठहराया।

कैसरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


इसे भी पढ़ें: ‘हम घर नहीं छोड़ेंगे’: NSG के नोटिस के खिलाफ मेहरम नगर और आसपास के 360 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!