Breaking News

कानपुर में चलती आटा चक्की में ब्लास्ट, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत; हादसे का वीडियो वायरल

Published on: November 10, 2025
A 15-year-old boy died tragically in a blast at a flour mill in Kanpur

जागृत भारत | कानपुर (Kanpur): जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। चलती आटा चक्की में अचानक हुए ब्लास्ट में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह दर्दनाक घटना कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव की है। बताया जा रहा है कि किशोर मोहित (15) बाजरा पिसवाने के लिए गांव की एक आटा चक्की पर गया था। इस दौरान अचानक चक्की का पिल (मशीन पार्ट) फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। धमाके के बीच मशीन का एक पत्थर उछलकर मोहित को लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जोरदार धमाका सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मोहित जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत इकट्ठे कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कुशीनगर में हिस्ट्रीशीटर बाप-बेटे के घर पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में मचाया हड़कंप, चार नामजद आरोपी, पुलिस ने बाइक और खोखे किए बरामद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!