Breaking News

भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उल्टी गिनती शुरू, 12 जुलाई से लॉन्च विंडो खुलेगी

Published on: July 3, 2026
India's first private orbital

जागृत भारत,नई दिल्ली : भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करीब है। निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की टेस्ट फ्लाइट ‘मिशन आगमन’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च होगा, जिसे देश के स्पेस सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, मिशन की लॉन्च विंडो 12 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।

कंपनी ने जानकारी दी कि विक्रम-1 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के ऐतिहासिक फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP) पर स्थापित कर दिया गया है। फिलहाल अंतिम तकनीकी परीक्षण और लॉन्च से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिशन के तहत रॉकेट को 450 किलोमीटर ऊंची लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 60 डिग्री झुकाव के साथ स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

निजी स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम

स्काईरूट एयरोस्पेस का कहना है कि ‘मिशन आगमन’ सिर्फ एक रॉकेट लॉन्च नहीं, बल्कि भारत के निजी अंतरिक्ष कार्यक्रम के नए दौर की शुरुआत है। मिशन के सफल होने पर भारतीय निजी कंपनियों की वैश्विक लॉन्च बाजार में मजबूत पहचान बनेगी और देश की अंतरिक्ष तकनीक को नई गति मिलेगी।

लॉन्च पैड पर पूरी तरह तैयार विक्रम-1

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉकेट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि विक्रम-1 लॉन्च पैड पर पूरी तरह तैयार है। पोस्ट में कहा गया, “भारतीय अंतरिक्ष उड़ान के नए अध्याय की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।” साझा की गई तस्वीरों में लॉन्च से पहले की अंतिम तैयारियां भी दिखाई गई हैं।

ISRO और IN-SPACe का जताया आभार

स्काईरूट एयरोस्पेस ने इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग के लिए ISRO और IN-SPACe का विशेष आभार व्यक्त किया। कंपनी ने कहा कि दोनों संस्थाओं के सहयोग और मार्गदर्शन से भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

‘एक रॉकेट, एक अरब भरोसे’

अपने संदेश के अंत में कंपनी ने लिखा, “एक रॉकेट, एक अरब भरोसे।” यह संदेश इस मिशन से जुड़ी देशवासियों की उम्मीदों और भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। अब पूरे देश की निगाहें 12 जुलाई से शुरू होने वाली लॉन्च विंडो पर टिकी हैं, जब भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने का प्रयास करेगा।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ पर उत्कृष्ट करदाता सम्मानित, आश्रित को ₹10 लाख की सहायता


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Yogi Adityanath's witty remark

योगी आदित्यनाथ का चुटीला अंदाज: बोले- ‘मैं गा नहीं सकता, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं’

Casteist remark in Lucknow

लखनऊ में जातिसूचक टिप्पणी पर विवाद, कैब ड्राइवर को 99 साल 11 महीने के लिए किया गया बैन

12-year-old schoolgirl in Ghaziabad

गाजियाबाद में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने बनाया वीडियो; पुलिस ने 19 वर्षीय महिला को किया गिरफ्तार

INDIA on the 'Vande Mataram' controversy

‘वंदे मातरम’ विवाद पर INDIA गठबंधन का BJP पर पलटवार, कीर्ति आजाद बोले- क्या इससे कम राष्ट्रवादी हो जाता हूं?

On the extradition of Sheikh Hasina

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर अड़ा बांग्लादेश, बोला- पहले भारत भेजे पूर्व PM को वापस, तभी तारिक रहमान आएंगे दिल्ली

Deoria A Tree in Mother's Name

देवरिया : एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बंजरिया में किया पौधारोपण

2 thoughts on “भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उल्टी गिनती शुरू, 12 जुलाई से लॉन्च विंडो खुलेगी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!