Breaking News

देवरिया: सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, कम प्रसव दर पर जताई नाराजगी — लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

Published on: November 11, 2025
deoria-cmo-health-meeting-low-delivery-rate-action-on-staff

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कम संस्थागत प्रसव दर पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में पीएचसी तरकुलवा और भलुअनी में प्रसव दर कम पाए जाने पर सीएमओ ने वहां के एमओआईसी, बीपीएम और स्टाफ नर्स का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. गुप्ता ने सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान केंद्रों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उनके साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी में केवल चिकित्सक ही मरीजों को देखें, और यदि किसी फार्मासिस्ट द्वारा मरीज देखने का मामला सामने आया तो संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा, गैंगस्टर एक्ट में एक अन्य अभियुक्त को भी दो वर्ष का कारावास

सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक का अलग ओपीडी रजिस्टर होना चाहिए और किसी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने ई-कवच पोर्टल पर 100% आभा आईडी फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच, टीकाकरण और पंजीकरण कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया। विशेष रूप से हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की संवेदनशील निगरानी और उन्हें प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर अनुपस्थिति पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

इस बैठक में एसीएमओ डॉ. अजय शाही, डॉ. एस.के. सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. आर.पी. गुप्ता, डीएमओ डॉ. सी.पी. मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, तथा सीफार और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

महोबा: दिल दहला देने वाली घटना — कुएं में मिली तीन मासूम बहनों की लाश, गांव में मचा हड़कंप


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Leave a Reply

error: Content is protected !!