मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना और सनी देओल एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। करीब 29 साल बाद दोनों कलाकार एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों को साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ देखा गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना और सनी देओल जिस नई फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, उसका संभावित नाम ‘इक्का’ बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर होगी, जिसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी का आरोप, अभिनेत्री ने सभी दावों को बताया निराधार
खबरों की मानें तो फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के अलावा दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं। हालांकि, स्टारकास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
फिल्म ‘इक्का’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद अक्षय खन्ना और सनी देओल की जोड़ी बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अब फैंस को फिल्म की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।
हंसी का फुल डोज, महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की रोमांटिक कॉमेडी ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीजर लॉन्च
➤ You May Also Like














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































