Breaking News

लखनऊ: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने दी जान, दोनों एक ही ऑफिस में करते थे काम

Published on: January 11, 2026
lucknow-vande-bharat-train-couple-suicide-alamnagar

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले। घटना आलमनगर स्टेशन के पास जलालपुर रेलवे फाटक पर दोपहर करीब 1:45 बजे हुई।

मृतकों की पहचान नीलमथा निवासी सूर्यकांत (35) और अर्जुनगंज के शाह खेड़ा गांव की रहने वाली दीपाली (25) के रूप में हुई है। दोनों सदर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट ऑफिस में साथ काम करते थे। सूर्यकांत पहले से शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा भी है।

ढाई घंटे तक स्टेशन के पास टहलते रहे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूर्यकांत और दीपाली घटना से पहले करीब ढाई घंटे तक आलमनगर स्टेशन के आसपास टहलते रहे। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन के आने का सिग्नल हुआ, दोनों अचानक ट्रैक पर चले गए और ट्रेन के सामने लेट गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन गुजर चुकी थी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुमशुदगी दर्ज थी युवती की

दीपाली 7 जनवरी को घर से ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 8 जनवरी को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि यह घटना सामने आ गई।

अंसल सिटी में साथ रहे थे तीन दिन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले दोनों तीन दिन तक अंसल सिटी इलाके में एक किराए के कमरे में साथ रहे थे। कमरे का किराया सूर्यकांत ने एडवांस में दिया था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को नहीं थी।

घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट

थाना प्रभारी कुलदीप दुबे के अनुसार, घटनास्थल से दो बैग, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और दो सुसाइड नोट मिले हैं। दीपाली ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उन्हें दुख नहीं देना चाहती थी और उसे “उसका कान्हा मिल गया।” वहीं, सूर्यकांत ने अपनी पत्नी सविता के नाम लिखे नोट में माफी मांगते हुए कहा कि उसका पहला प्यार वही थी।

तीन दिन पहले पत्नी को छोड़ा था मायके

परिजनों ने बताया कि सूर्यकांत ने घटना से तीन दिन पहले पत्नी सविता और बेटे को निशातगंज स्थित ससुराल छोड़ दिया था। इसके बाद वह पत्नी से फोन पर लगातार संपर्क में था।

शादीशुदा होने के संकेत

पुलिस के मुताबिक, दीपाली की मांग में सिंदूर भरा हुआ था, जिससे अंदेशा है कि दोनों ने शादी कर ली थी। बैग में कई जोड़ी कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह भी माना जा रहा है कि वे कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक जाल: तीन दिन कैमरे में कैद रख रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर से उड़ाए 17.5 लाख रुपये


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!