Breaking News

संतकबीरनगर: कैंसर से पीड़ित कांस्टेबल प्रवीन कुमार का निधन, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Published on: September 25, 2025
constable-praveen-kumar-suffering-from-cancer

जागृत भारत, संतकबीरनगर। दुधहरा थाने में तैनात यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रवीन कुमार प्रसाद गोंड का बुधवार को निधन हो गया। 36 वर्षीय प्रवीन 2016 बैच के कांस्टेबल थे और मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के टीकमपार गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रवीन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम

प्रवीन के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनकी पत्नी चंदा देवी और ढाई साल के बेटे शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवीन के पिता राम सनेही गोंड का पहले ही निधन हो चुका है। अब प्रवीन की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथी पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने प्रवीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  देवरिया: खेत में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

1 thought on “संतकबीरनगर: कैंसर से पीड़ित कांस्टेबल प्रवीन कुमार का निधन, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!