Breaking News

देवरिया में तीन दशक बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भव्य आयोजन, मनोज तिवारी ने किया उद्घाटन

Published on: December 14, 2025
deoria-vishva-bhojpuri-sammelan-manoj-tiwari-2025

जागृत भारत | देवरिया जिले में शनिवार शाम करीब 30 वर्षों के अंतराल के बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन दिल्ली से भाजपा सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने भोजपुरी भाषा, संस्कृति और संगीत का उत्सव मनाया।

सम्मेलन के मंच पर भोजपुरी जगत के दिग्गज कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मनोज तिवारी के साथ लोकगायक भरत शर्मा व्यास और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने भी अपनी यादगार प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत से सजा यह आयोजन देर रात तक चलता रहा और पूरा माहौल भोजपुरी रंग में रंगा नजर आया।

मंच से मनोज तिवारी ने अपने चर्चित गीत “हम बिहारी हैं…” और “ए राजा जी एकरो रहत जरूर है…” गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,

“देवरिया भोजपुरी की काशी है। यहां आकर हर कलाकार को स्नान करने का अवसर मिलता है।”

इस दौरान मनोज तिवारी ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारों को केवल विकास दिखता है, जबकि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विकास नजर नहीं आता। साथ ही उन्होंने संभावित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के और तेज विकास की उम्मीद जताई।

यूपी में बदले सर्किल रेट के नियम, संपत्ति रजिस्ट्री में जियोटैग फोटो और यूनिक आईडी अनिवार्य

वहीं प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने देवरिया से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि पूर्वांचल में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिंता जताई कि भोजपुरी के कई कलाकार राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन भोजपुरी भाषा को अब तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। पटवारी ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण व उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने देवरिया को एक बार फिर भोजपुरी की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित कर दिया। गीत, संगीत, लोकसंस्कृति और भाषा के इस महाकुंभ में भोजपुरी प्रेमियों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ भाग लिया।

विदेश भेजने के नाम पर 200 लोगों से ठगी: देवरिया से गिरफ्तार आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस रवाना, दो साथी अब भी फरार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

Leave a Reply

error: Content is protected !!