Breaking News

देवरिया में लूटकांड का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन तमंचे और ₹84,360 नकद बरामद

Published on: October 27, 2025
deoria-robbery-case-solved-6-accused-arrested

देवरिया। पुलिस ने 23 अक्टूबर को हुई बड़ी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और लूट की रकम 84,360 रुपये बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह लूट ग्राम महुआडीह टोला रामपुर बनहर निवासी विवेक कुमार पांडेय के साथ हुई थी, जो एक सीएचसी केंद्र के संचालक हैं। वह कलेक्शन का पैसा लेकर घर लौट रहे थे, तभी कुर्ना नाले के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने परसिया अहिर चौराहे के पास से उत्कर्ष पांडेय, संत यादव उर्फ दीपक यादव, प्रशांत सिंह, राज सिंह उर्फ धोनी, अभिषेक यादव और आशुतोष मल्ल को गिरफ्तार किया। मौके से दो बाइक—एक बजाज पल्सर और एक बुलेट—भी बरामद की गईं।

गिरफ्तारी के दौरान उत्कर्ष पांडेय और अभिषेक यादव के पास से 315 बोर के एक-एक देशी तमंचे और एक-एक कारतूस, जबकि संत यादव उर्फ दीपक यादव के पास 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले सीएचसी संचालक की रेकी की थी और फिर योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध हथियार, लूटी गई रकम और बाइक के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवरिया: परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

1 thought on “देवरिया में लूटकांड का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन तमंचे और ₹84,360 नकद बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!