Breaking News

देवरिया में चिटफंड ठगी का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

Published on: January 12, 2026
deoria-chitfund-fraud-aastha-life-realties-husband-wife-arrested

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले में चिटफंड कंपनी के जरिए गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गौरीबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आस्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड नामक कंपनी के दो संचालकों—पति-पत्नी—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को अनीता देवी और उनके पति इंद्रसेन यादव को खरोह के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों जनपद छोड़कर फरार होने की कोशिश में थे। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी सुरजीत यादव और महिला आरक्षी लीलावती की टीम ने यह सफलता हासिल की।

आरोप है कि आस्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड के संचालकों ने निवेशकों को जमा राशि पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर बड़ी रकम जुटाई। कंपनी का कार्यालय गौरीबाजार–हाटा मार्ग पर संचालित किया जा रहा था। बाद में 26 अगस्त को कंपनी अचानक बंद कर संचालक फरार हो गए।

250 से अधिक लोग बने शिकार

इस ठगी के शिकार 250 से अधिक निवेशक बताए जा रहे हैं। ग्राम लबकनी निवासी रामसमुझ यादव ने बीते सितंबर में पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी के तीन संचालकों ने करीब ढाई सौ लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर गायब हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनीता देवी, इंद्रसेन यादव और विशाल यादव पुत्र पूर्णवासी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी विशाल यादव की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

युवा सम्मान एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित, मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Alleged offerings at the Ram Mandir

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है’

Deoria Over a dispute regarding a pathway

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

Deoria Under the Bahiyari Baghel Bridge

देवरिया: बहियारी बघेल पुल के नीचे मिले युवती के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका में जांच तेज

Leave a Reply

error: Content is protected !!