Breaking News

देवरिया: बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, अध्यक्ष पद संयुक्त रूप से प्रो. एमआरपी सिंह और डॉ. अवधेश यादव को

Published on: September 27, 2025
eachers-union-elections-concluded-peacefully

जागृत भारत, देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इकाई शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस बार अध्यक्ष पद के लिए प्रो. एमआरपी सिंह और डॉ. अवधेश कुमार यादव के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चली और इसे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. हरि शंकर गोविंद राव तथा पर्यवेक्षक प्रो. सुबाष चंद के दिशा-निर्देशन में संपन्न कराया गया।

कुल 71 शिक्षकों में से 66 ने मतदान किया, जबकि 5 शिक्षक अनुपस्थित रहे। मतगणना के बाद दोनों उम्मीदवारों को समान 33-33 मत प्राप्त हुए, जिससे टाई की स्थिति बन गई। वरिष्ठ शिक्षकों की सलाह और आपसी सहमति से दोनों प्रत्याशियों को संयुक्त अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस निर्णय का शिक्षक समुदाय ने स्वागत किया।

अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। परिणामानुसार:

  • उपाध्यक्ष: डॉ. हृदय कुमार
  • महामंत्री: डॉ. विजय कुमार पाल
  • संयुक्त मंत्री: डॉ. शुभम मिश्र
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. विनय राजोरिया
  • गुआक्टा प्रतिनिधि: डॉ. शिशिर पांडेय

चुनाव में कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. केडी तिवारी (पूर्व गुआक्टा अध्यक्ष), प्रो. लोकेश त्रिपाठी (गुआक्टा अध्यक्ष), डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, इकाई शिक्षक संघ), डॉ. अमरनाथ (पूर्व उपाध्यक्ष) और प्रो. सुबाष चंद (जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री) शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री डॉ. देवेंद्र यादव ने किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में नई कार्यकारिणी को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मण मल्टीकेयर हॉस्पिटल सील किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fatehpur-temple-tomb-dispute-next-hearing-22-december

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

up-waqf-property-digital-registration-number-one

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

up-electricity-connection-fixed-charge-150-kw-relief

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स; जानिए क्या होंगे बदलाव

jaunpur-son-killed-parents-silbatta-gomti-river

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

mathura-expressway-accident-delhi-agra-bus-fire

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

1 thought on “देवरिया: बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, अध्यक्ष पद संयुक्त रूप से प्रो. एमआरपी सिंह और डॉ. अवधेश यादव को”

Leave a Reply