Breaking News

सिंगर जुबिन गर्ग के निधन पर असम सीएम ने जताया शोक, परिवार से की मुलाकात

Published on: September 20, 2025
assam-cm-condoles-singer-zubin-gargs

मशहूर गायक जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) अपनी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा (Riniki Bhuyan Sarma) के साथ गुवाहाटी स्थित उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने बताया कि जुबिन गर्ग का पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में हो चुका है और उनका पार्थिव शरीर भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

जुबिन गर्ग के अंतिम दर्शन को उमड़े प्रशंसक

सीएम ने कहा, “मैं और मेरी पत्नी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। जुबिन गर्ग के हजारों प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर इंतजार कर रहे हैं। हम लगातार संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द उनका पार्थिव शरीर असम लाया जा सके।”

स्कूबा डाइविंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबिन गर्ग को अचानक सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई। उन्हें तत्काल सीपीआर देकर सिंगापुर जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे आईसीयू में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जांच के आदेश

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि वह खुद दिल्ली एयरपोर्ट जाकर जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर को रिसीव करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ सरमा के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन्हें CID को जांच के लिए सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन का दुबई पोस्ट वायरल, बुर्ज खलीफा के सामने शेयर की फोटो

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

12-year-old schoolgirl in Ghaziabad

गाजियाबाद में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी ने बनाया वीडियो; पुलिस ने 19 वर्षीय महिला को किया गिरफ्तार

Doctor beaten up in Badaun

बदायूं में डॉक्टर की पिटाई का मामला: मेडिकल जांच में नहीं मिला एल्कोहल, अखिलेश ने AI से आरोपियों की पहचान की मांग की

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

on a fake address in Gorakhpur

गोरखपुर के फर्जी पते पर बना पंजाब के गैंगस्टर का पासपोर्ट, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

1 thought on “सिंगर जुबिन गर्ग के निधन पर असम सीएम ने जताया शोक, परिवार से की मुलाकात”

Leave a Reply

error: Content is protected !!