Breaking News

गोरखपुर महोत्सव का आज से भव्य आगाज, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर उत्साह चरम पर

Published on: January 11, 2026
gorakhpur-mahotsav-2026-varun-jain-pawan-singh-maithili-thakur-badshah

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज से इस बहुप्रतीक्षित महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर न सिर्फ गोरखपुर शहर बल्कि बाहर से आने वाले मशहूर कलाकारों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर कोई पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

महोत्सव में शिरकत करने वाले सभी कलाकारों ने गोरखपुर आने से पहले वीडियो संदेश जारी कर अपने प्रशंसकों से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस बार गोरखपुर महोत्सव में कई बड़े नाम अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं, जिनमें वरुण जैन, मैथिली ठाकुर, पवन सिंह और बादशाह शामिल हैं।

महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी को मशहूर गायक वरुण जैन की प्रस्तुति से होगी। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “नमस्कार गोरखपुर, मैं वरुण जैन 11 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में आ रहा हूं, तो तैयार हो जाइए एक शानदार म्यूजिकल नाइट के लिए।” उनके संदेश के बाद से ही संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।

12 जनवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “नमस्ते, प्रणाम गोरखपुर। मैं पवन सिंह 12 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में आ रहा हूं, आप सभी जरूर आइए।” पवन सिंह की प्रस्तुति को लेकर भोजपुरी संगीत प्रेमियों में जबरदस्त जोश है।

वहीं 13 जनवरी को लोक और भक्ति संगीत की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर महोत्सव में भजन प्रस्तुति देंगी। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “नमस्कार, मैं मैथिली ठाकुर 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में भक्ति संगीत और राम नाम साझा करने आ रही हूं। पूरे परिवार के साथ जरूर आइए।” उनकी प्रस्तुति को लेकर परिवारों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

इसी दिन रैपर और सिंगर बादशाह भी पहली बार गोरखपुर पहुंचेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “गोरखपुर कैसे हैं आप लोग, मैं बहुत एक्साइटेड हूं। 13 तारीख को आप सबके साथ जमकर पार्टी करेंगे। पहली बार गोरखपुर आ रहा हूं।” बादशाह के आगमन से युवाओं में खासा उत्साह है।

गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ आज दोपहर 11:30 बजे किया जाएगा। शाम होते-होते रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल उत्सवमय हो जाएगा।

गोरखपुर के सेल टैक्स भवन में देर रात भीषण आग, पहली मंजिल का पूरा कार्यालय जलकर राख

इस बार महोत्सव की एक खास बात यह भी है कि स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जा रहा है, जिससे गोरखपुर और आसपास के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम

11 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे: आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान

  • दोपहर 1 से 3:30 बजे: महोत्सव का शुभारंभ, गोवि के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं गीतांजली शर्मा द्वारा गणेश वंदना

  • शाम 5 से 7 बजे: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक

  • शाम 7 से 9:30 बजे: बॉलीवुड नाइट, वरुण जैन और कनिष्ठा पुरी की प्रस्तुति

एसजीपीजीआई से स्वस्थ होकर देवरिया जिला कारागार लौटे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, 6 जनवरी को बिगड़ी थी तबीयत

12 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे: केआईपीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान

  • दोपहर 1 से 3:30 बजे: छात्र-छात्राओं का टैलेंट हंट

  • दोपहर 3:30 से 6 बजे: स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों की नृत्य एवं गायन प्रस्तुति

  • शाम 5 से 7 बजे: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक

  • शाम 6 से 6:30 बजे: सुगम सिंह शेखावत एंड टीम द्वारा वनटांगिया फैशन शो

  • शाम 7 से 9:30 बजे: भोजपुरी नाइट, पवन सिंह की प्रस्तुति

13 जनवरी

  • सुबह 11 से 12 बजे: बीआईटी गीडा के विद्यार्थियों द्वारा हैकाथान

  • दोपहर 1 से 1:30 बजे: जयपुरिया स्कूल गीडा द्वारा योग कार्यक्रम

  • दोपहर 1:30 से 3 बजे: मुख्य मंच पर “सबरंग” कार्यक्रम

  • शाम 5 से 6 बजे: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक

  • शाम 3 से 6:30 बजे: समापन समारोह, मैथिली ठाकुर की भजन प्रस्तुति एवं सांसद रवि किशन का कविता पाठ

  • शाम 7 से 9:30 बजे: बॉलीवुड नाइट, बादशाह की प्रस्तुति

गोरखपुर महोत्सव के साथ शहर में सांस्कृतिक, संगीत और मनोरंजन का रंग बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देवरिया में युवक ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

2 thoughts on “गोरखपुर महोत्सव का आज से भव्य आगाज, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर उत्साह चरम पर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!