Breaking News

देवरिया : उधार के पैसे मांगने पर महिला का शारीरिक शोषण; आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किया, पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की

Published on: November 20, 2025
deoria-blo-attack-sir-form-dispute-krishnamohan-kushwaha-injured

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4 लाख रुपये उधार देने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का पति विदेश में नौकरी करता है। घर में अकेली रहने के कारण वह घरेलू जरूरतों के लिए पड़ोस के युवक से मदद लेती थी। इसी दौरान युवक ने उससे करीब 4 लाख रुपये उधार लिए थे। मामले की जानकारी जब महिला के पति को हुई, तो उन्होंने पैसे वापस लेने को कहा।

रुपये लौटाने के बजाय संबंध बनाने का दबाव

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने युवक से पैसे वापस मांगे, तो उसने रुपये देने के बजाय शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मजबूरी में पीड़िता उसकी बात मानने को तैयार हुई। इसी बीच आरोपी ने चोरी-छिपे उसके निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल

आरोप है कि युवक वीडियो दिखाकर महिला को लंबे समय तक धमकाता रहा और लगातार रुपये की मांग करता रहा। लगभग पांच महीने पहले आरोपी विदेश चला गया, लेकिन वहां जाने के बाद भी उसने महिला को ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा।

पीड़िता का कहना है कि विदेश से ही आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर: कमरे में सो रहे चार दोस्तों की दम घुटने से मौत, तसले में जलाए कोयले से बनी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

2 thoughts on “देवरिया : उधार के पैसे मांगने पर महिला का शारीरिक शोषण; आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किया, पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की”

Leave a Reply

error: Content is protected !!