Breaking News

कुशीनगर में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पिता ने कराया मुकदमा दर्ज

Published on: November 7, 2025
kushinagar-premi-ne-ghar-mein-ghuskar-premika-ki-maang-bhari-case-registered

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रामकोला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, आरोपी के परिजनों ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पिता कर रहे थे बेटी की शादी की तैयारी

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी बीच 30 अक्टूबर की शाम पुरैना थाना क्षेत्र के विशाल (22) ने अचानक घर में घुसकर युवती की मांग में सिंदूर भर दिया।
घटना के समय पिता दूसरे घर से सामान लेने गए थे, जबकि बेटी घर पर अकेली थी।

सूचना मिलते ही जब पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी की मां रीता देवी भी वहां पहुंच गईं और गाली-गलौज व मारपीट करने लगीं। इसके बाद पीड़िता के पिता ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता और आरोपी एक ही बिरादरी के हैं और पिछले दो सालों से प्रेम संबंध में थे। उस समय युवती नाबालिग थी। आरोप है कि तब विशाल ने उसका शारीरिक शोषण कर गर्भपात भी कराया था।
जब पिता को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने बेटी का स्कूल से नाम कटवा दिया।

अब जब युवती बालिग हो गई, तो पिता उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आरोपी ने घर में जाकर सिंदूर भर दिया। युवती के परिवार ने इस रिश्ते को मान लिया, लेकिन लड़के के परिजन रिश्ता स्वीकार करने से इंकार कर रहे हैं।

 प्रेमी का ननिहाल प्रेमिका के घर के पास

जानकारी के अनुसार, प्रेमी विशाल का ननिहाल पीड़िता के घर के बगल में ही है। वह अपने मामा के घर रहकर चौराहे पर किराने की दुकान चलाता है। इसी दुकान पर मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

घटना के बाद से आरोपी विशाल, उसके पिता संदीप और मां रीता देवी घर छोड़कर फरार हैं।
वहीं, उसकी छोटी बहन वर्तमान में दुकान संभाल रही है।

 पुलिस जांच जारी

रामकोला थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया में सड़क हादसा: हाईस्कूल छात्र की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

1 thought on “कुशीनगर में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पिता ने कराया मुकदमा दर्ज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!