Breaking News

देवरिया: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे से युवक का शव बरामद, ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का लगाया आरोप

Published on: September 26, 2025
Body of youth recovered from pit of under-construction

जागृत भारत । देवरिया के लार रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़िया हरदो निवासी धर्मेंद्र प्रसाद (30) का शव शुक्रवार को लार रोड स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। धर्मेंद्र दो दिन से लापता थे। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन शुक्रवार सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो पानी में उतराता शव देखकर हड़कंप मच गया। इसकी खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घर में कोहराम मच गया।

धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से घर की जिम्मेदारियां अचानक संकट में आ गई हैं। पीछे गर्भवती पत्नी आरती देवी, तीन साल और एक साल की दो बेटियां तथा लगभग 80 वर्षीय वृद्ध मां हैं। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है। छोटे बच्चों की परवरिश और बूढ़ी मां की देखभाल अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बन गई है।

ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप

गांववालों ने पुल निर्माण कर रही कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने ओवरब्रिज के लिए गहरे गड्ढे तो खोद दिए, लेकिन सुरक्षा मानकों का बिल्कुल पालन नहीं किया। न तो गड्ढों के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कंपनी ने गड्ढों को सुरक्षित करने या संकेतक लगाने जैसे एहतियाती कदम उठाए होते तो धर्मेंद्र की जान बच सकती थी। खुले छोड़े गए गड्ढे बारिश और अंधेरे में जानलेवा साबित हो रहे हैं, जहां खतरे का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में 36 घंटे में दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, ई-रिक्शा चालक की हत्या और नीलगाय हत्या के आरोपियों को जेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “देवरिया: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे से युवक का शव बरामद, ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का लगाया आरोप”

Leave a Reply