Breaking News

बनारस में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में बस्ती के वकील हड़ताल पर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Published on: September 2, 2025
lawyers on strike in protest against attack
जागृत भारत बस्ती : बनारस में एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना ने बस्ती में वकीलों को आक्रोशित कर दिया है। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन बस्ती की आपात बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाने का फैसला लिया। वकीलों ने घटना को न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला बताते हुए तीखी निंदा की। बैठक के बाद अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और दोषी लेखपालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर वकीलों के नारों से गूंज उठा।

एसोसिएशन के महामंत्री रवि शंकर शुक्ल ने दोषियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर प्रशासन की आलोचना की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रतियां जिले के सभी न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई हैं।

अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि यह संघर्ष केवल एक वकील की सुरक्षा का नहीं बल्कि पूरी न्याय व्यवस्था की गरिमा का है। जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


इसे भी पढ़ें : दो साल में करंट से दो बेटों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : महराजगंज

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

1 thought on “बनारस में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में बस्ती के वकील हड़ताल पर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग”

Leave a Reply

error: Content is protected !!