Breaking News

दो साल में करंट से दो बेटों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : महराजगंज

Published on: September 2, 2025
A family in Maharajganj is facing a grave crisis
जागृत भारत महाराजगंज : महराजगंज के नगर पंचायत चौक के कटैया में एक परिवार पर गहरा संकट टूट पड़ा है। दो साल के अंतराल में उसी परिवार के दो बेटों की बिजली के करंट से मौत हो गई। पहला हादसा करीब दो साल पहले हुआ था, जबकि दूसरा हादसा 27 अगस्त को उस समय हुआ जब बेटा नहाने के बाद मोटर बंद कर रहा था। परिवार के चार बच्चों में अब एक बेटा और एक बेटी ही बचे हैं। लगातार दो बेटों की मौत से परिवार गमगीन है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को 5 हजार रुपये की तत्काल मदद दी और प्रशासन से किसान बीमा के साथ 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, उप जिलाध्यक्ष प्रणय कन्नौजिया, पूर्व/वर्तमान चेयरमैन प्रत्याशी नरेन्द्र भारती समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : नगर पंचायत चौक में तीन पोखरियों की नीलामी, दिग्विजयनाथ नगर की पोखरी 85 लाख में नीलाम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “दो साल में करंट से दो बेटों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : महराजगंज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!