Breaking News

नगर पंचायत चौक में तीन पोखरियों की नीलामी, दिग्विजयनाथ नगर की पोखरी 85 लाख में नीलाम

Published on: September 2, 2025
Auction of three ponds in Nagar Panchayat Chowk
जागृत भारत महाराजगंज : नगर पंचायत चौक क्षेत्र में सोमवार को तीन पोखरियों की नीलामी हुई। नीलामी में कई लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक कीमत दिग्विजयनाथ नगर स्थित पोखरी की लगी। करीब एक एकड़ 70 डिस्मिल क्षेत्रफल वाली इस पोखरी के लिए चार बोलीदाताओं ने प्रतिस्पर्धा की। अंततः विजय कुमार साहनी ने 85 लाख 3 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर इसे 10 वर्षों के लिए पट्टे पर प्राप्त किया।

इसके अलावा, आंबेडकर नगर स्थित पोखरी 4 लाख 15 हजार रुपये में अरविंद साहनी को नीलाम हुई, जबकि शिवाजी नगर की पोखरी 1 लाख 55 हजार 500 रुपये में सुषमा सदन पांडेय के नाम की गई।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत चौक की अध्यक्ष संगीता देवी, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी और सभासद मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : महाराजगंज घर के दरवाजे पर युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

1 thought on “नगर पंचायत चौक में तीन पोखरियों की नीलामी, दिग्विजयनाथ नगर की पोखरी 85 लाख में नीलाम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!