Breaking News

नालंदा में खौफनाक कत्ल: 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में फेंका गया

Published on: January 12, 2026
nalanda-youth-murder-gala-ret-khet

जागृत भारत | नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 वर्षीय अंशु राज, पुत्र विनीत कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और बाद में शव को गांव के खेत में फेंक दिया गया।

मौत की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई। हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि हर पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है।

मृतक के चाचा का कहना है कि हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन या प्रेम संबंध की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि शव को थरथरी बाजार स्थित मिल के पीछे बोरे में बंद कर फेंका गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करने का दावा किया है।


कानपुर: शराब के विरोध पर पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की बेरहमी से हत्या


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!