Breaking News

देवरिया: शराब के नशे में पोकलेन चालक का तांडव, आधा दर्जन से अधिक कारें क्षतिग्रस्त

Published on: January 14, 2026
deoria-sadar-kotwali-poklen-driver-drunken-rampage-cars-damaged

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पोकलेन चालक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। हनुमान मंदिर के पास सीसी रोड पर अनियंत्रित पोकलेन मशीन ने सड़क किनारे खड़ी और चलती हुई आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार से पोकलेन चलानी शुरू कर दी। मशीन का पंजा ऊपर-नीचे करते हुए वह वाहनों की ओर बढ़ने लगा, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कई लोग अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े।

इसी दौरान पोकलेन ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को कुचल दिया, जबकि सड़क पर चल रही करीब चार अन्य गाड़ियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। कुल मिलाकर आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। पोकलेन की चपेट में आकर बिजली का तार भी टूट गया, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

UP Police की मनमानी पर High Court नाराज, चोरी के आरोपित की बहन की अवैध हिरासत पर लखनऊ पीठ का सख्त रुख

हालात बेकाबू होते देख कुछ युवकों ने साहस दिखाया और पीछे से पोकलेन चालक को मशीन से खींचकर नीचे उतार लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ से चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोकलेन मशीन को भी जब्त कर लिया है।

सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सैड सॉन्ग के साथ सुसाइड जैसा वीडियो पोस्ट करने से मचा हड़कंप, मेटा अलर्ट पर गोरखपुर पुलिस पहुंची युवती के घर तो बोली- सॉरी प्रैंक था


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!