Breaking News

देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

Published on: August 14, 2026
Deoria District Magistrate Madhusudan Hulgi
जागृत भारत,देवरिया : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा बच्चियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र में रहने वाली बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ और प्रभावी होनी चाहिए। उन्होंने वहां तैनात सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, सजगता और तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र पर आने वाली बच्चियों की सुरक्षा और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में ऐसा सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बनाया जाए, जहां बच्चियां स्वयं को सहज और सुरक्षित महसूस कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समुचित देखभाल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही समय-समय पर उनकी जरूरतों और समस्याओं की समीक्षा भी की जाए।
मधुसूदन हुल्गी ने केंद्र के कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक बच्ची के साथ मानवीय और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि बच्चियों को सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य प्रदान करना भी है।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बच्ची को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े संस्थानों की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता और संवेदनशीलता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में तिरंगा यात्रा के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!