Breaking News

देवरिया : ननिहाल में खेलते समय कुर्ना नाले में गिरा तीन वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

Published on: July 27, 2026
Deoria While playing at the maternal grandparents' home

जागृत भारत,देसही/देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ननिहाल आए तीन वर्षीय मासूम की खेलते समय पैर फिसलने से कुर्ना नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी सोनी देवी करीब 20 दिन पहले अपने बेटों के साथ मायके, महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रूइहा टोला आई थीं। सोनी देवी के भाई राहुल का गांव के बाहर कुर्ना नाले के समीप सूअर बाड़ा है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनी देवी अपने तीन वर्षीय बेटे दिव्यांशु उर्फ अभिजीत के साथ सूअर बाड़े पर गई थीं। इसी दौरान बच्चा आसपास खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुर्ना नाले में जा गिरा।

नाले में अधिक मात्रा में जलकुंभी होने के कारण बच्चा उसमें फंस गया। बच्चे के नाले में गिरने की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। नाले में पानी अधिक होने और जलकुंभी की वजह से तलाश में काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को नाले से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया जीआरपी ने ट्रेन में झपटमारी के आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹9,700 नकद बरामद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!