जागृत भारत,देवरिया : समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
दोपहर करीब एक बजे समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सपा नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक आयोजित ‘संसद मार्च’ के समर्थन में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है, जबकि बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। वहीं, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार आ रही समस्याओं से प्रतियोगी छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है और युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर भरोसा कमजोर हो रहा है।
प्रदर्शन के अंत में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर हृदय नारायण जायसवाल, रामप्रकाश चौधरी, हरिओम लाला, शिवानंद, संजीव, गिरीश जायसवाल, सुनैना कुशवाहा, लारेब रहमान, अंकुल, रामविश्वास, धर्मेंद्र, विजय यादव, सत्यपाल, अंकित श्रीवास्तव, हरिकेवल, विराट, दुर्गेश, अजय, विकास, धीरज, अवनीश गोलू, बलवंत, आलोक प्रजापति, अजीत सिंटू, मनोज और सुहैल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’
➤ You May Also Like

उत्तर प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, किसानों को मिल रही...
Read Now

दिल्ली को मिलेगा अपना ‘दिल्ली आई’: मयूर विहार में बनेगा 35 मीटर...
Read Now

छठ पूजा 2025: पवन सिंह, खेसारी और ‘छठी मैया की आवाज़’ शारदा...
Read Now

पथरदेवा विधानसभा: 6 दिसंबर को होगी विधायक खेल प्रतियोगिता, आठ खेल विधाओं...
Read Now

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































