जागृत भारत,देवरिया/ग्रेटर नोएडा : देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 23 वर्षीय वेदांत शाही की ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेहतर नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। बुधवार शाम एक आवासीय सोसायटी की 21वीं मंजिल से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वेदांत पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रह रहा था। बुधवार सुबह वह एक कंपनी में इंटरव्यू देने गया था। दोपहर में उसने अपने परिजनों से फोन पर बात करते हुए बताया कि उसका चयन नहीं हो पाया है। उसने शाम तक कमरे पर लौटने की बात कही थी, लेकिन कुछ समय बाद उसके 21वीं मंजिल से गिरने की सूचना परिवार को मिली।
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। वेदांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता विनय शाही किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उसे अच्छी शिक्षा दिलाई थी और उससे भविष्य में परिवार का सहारा बनने की उम्मीदें थीं। बेटे की मौत से माता-पिता और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने वेदांत का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और अंतिम बातचीत की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
गांव के लोगों के अनुसार, वेदांत पढ़ाई में मेधावी था। उसने देवरिया से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह पहले भी नौकरी कर चुका था और बेहतर अवसर की तलाश में ग्रेटर नोएडा गया था। उसकी असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
➤ You May Also Like

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: किसानों को खाद-बीज नहीं, रोजगार और...
Read Now

34 दिन बाद भी नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी: BCCI का रुख...
Read Now

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट का बड़ा हादसा: प्रदर्शन उड़ान...
Read Now

बिहार में चुनाव एक या दो चरणों में करने का consensus, ECI...
Read Now

अरुणाचल सीमा विवाद पर राहुल गांधी के बयान को करण भूषण सिंह...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![BSA [conductedreviewed] FLN at Gauribazar BRC.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/08/BSA-conductedreviewed-FLN-at-Gauribazar-BRC.webp)








