जागृत भारत,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मृतका की पहचान 24 वर्षीय सोनाली, निवासी बक्सर (बिहार), के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी वर्ष फरवरी में भोजपुर निवासी कमलाकांत मिश्रा से हुई थी। कमलाकांत लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में किराये के फ्लैट में रहते हैं और एक निजी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोनाली 28 जून को अपने पति के साथ लखनऊ आई थीं।
पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा
घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार को सोनाली के परिजन बिहार से लखनऊ पहुंचे। मृतका के भाई अभिषेक ओझा की तहरीर पर इंदिरानगर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, जेठ, जेठानी सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
अभिषेक ओझा का आरोप है कि शादी में करीब 15 लाख रुपये नकद और लगभग 2.5 लाख रुपये का फर्नीचर दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त नकदी और कार की मांग कर रहा था तथा सोनाली को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पति ने क्या बताया?
पुलिस पूछताछ में पति कमलाकांत मिश्रा ने बताया कि शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं जा सके थे और इस रविवार को कश्मीर जाने की योजना थी। उनके अनुसार पहले हवाई यात्रा की टिकट बुक की गई थी, जिसे बाद में रद्द कर ट्रेन की टिकट कराई गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार को ट्रेन की टिकट पत्नी को व्हाट्सऐप पर भेजी थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर मकान मालिक को घर भेजा गया। बाद में जब वह स्वयं पहुंचे तो सोनाली का शव फंदे से लटका मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया में भारतीय मूल के कारोबारी पर गंभीर आरोप, CIA एजेंट बताकर रक्षा सौदों में प्रभाव बनाने का दावा
➤ You May Also Like





Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![China conducted [an operationtest] in the Pacific Ocean.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/07/China-conducted-an-operationtest-in-the-Pacific-Ocean.webp)





