Breaking News

देवरिया में मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.93 लाख रुपये, साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on: June 30, 2026
Mobile hacking in Deoria
जागृत भारत,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन हैक कर एक युवक के बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी हिमांशु चतुर्वेदी का बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन शाखा में खाता है। वह वर्तमान में प्रयागराज की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

हिमांशु ने बताया कि 9 जून को उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया। फोन ऑन करने पर स्क्रीन खाली दिखाई दी और डिवाइस अपने आप अपडेट होने लगा। अपडेट पूरा होने के बाद मोबाइल का पूरा डेटा गायब हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 लाख 93 हजार रुपये निकाल लिए।

बैंक खाते का बैलेंस चेक करने पर उन्हें ठगी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और खुखुंदू थाने में भी तहरीर दी।

पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड और मोबाइल हैकिंग के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : अयोध्या रवाना होने से पहले केजरीवाल का बड़ा आरोप, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!