Breaking News

जौनपुर में चार साल की मासूम की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Published on: June 30, 2026
Four-year-old innocent in Jaunpur
जागृत भारत,जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चार साल की एक बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान लापता हो गई थी, जबकि सोमवार सुबह उसका शव नदी किनारे सरपत के झुरमुट में मिला। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में बच्ची अपनी मां के साथ शामिल होने आई थी। रात में मां ने उसे तैयार कर बाहर भेज दिया और खुद तैयार होने लगीं। जब वह बाहर निकलीं तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी।

परिजन और ग्रामीण पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे। सोमवार सुबह गांव की एक महिला शौच के लिए नदी किनारे गई, जहां सरपत के झुरमुट में बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान थे तथा मुंह से खून निकला हुआ था। शरीर पर मिले कुछ निशानों के आधार पर ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी, अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी), जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी तथा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


इसे भी पढ़ें : गाजा मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का सवाल, फलस्तीन के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria District Magistrate Madhusudan Hulgi

देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

After the Tiranga Yatra in Deoria

देवरिया में तिरंगा यात्रा के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Chief of Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ‘डिजिटल रेप’ की शिकायत पर FIR न दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों की होगी जांच

Brijbhushan Sharan Singh's elder brother

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा- ‘जनता मुझे फिर संसद भेजेगी’, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Veterinarian in Gorakhpur

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में 1.40 करोड़ की ठगी का आरोप

Doctor beaten up in Badaun

बदायूं में डॉक्टर की पिटाई का मामला: मेडिकल जांच में नहीं मिला एल्कोहल, अखिलेश ने AI से आरोपियों की पहचान की मांग की

Leave a Reply

error: Content is protected !!