Breaking News

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Published on: February 4, 2026
gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): जिले के जसवल मार्ग पर बरघट्टा गांव स्थित पुल के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। मंगलवार को मुंबई से पहुंची सौतेली बहन किरण जायसवाल ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव की पहचान प्रिया शेट्टी के रूप में की। चेहरे के दाहिने हिस्से पर मौजूद तिल और दाहिने पैर पर बचपन के जले के निशान से पहचान सुनिश्चित हुई।

डीएनए जांच से होगी कानूनी पुष्टि

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक संबंध जटिल होने के कारण पहचान की कानूनी पुष्टि डीएनए मिलान से कराई जाएगी। किरण जायसवाल के डीएनए सैंपल लेकर उन्हें प्रिया के सैंपल से मिलाया जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई में किसी तरह का विवाद न रहे।

मुंबई से गोरखपुर तक पहुंची सौतेली बहन

पीपीगंज पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए किरण जायसवाल को मुंबई से गोरखपुर बुलाया। पुलिस ने हवाई टिकट की व्यवस्था कराई। किरण मंगलवार सुबह मुंबई से लखनऊ पहुंचीं और सड़क मार्ग से गोरखपुर लाई गईं, जहां मोर्चरी में पहचान की प्रक्रिया पूरी हुई।

बेटे के भविष्य के लिए आई थी गोरखपुर

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रिया शेट्टी अपने 13 वर्षीय बेटे रुद्र के हक और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गोरखपुर आई थी। वह अपने लिव-इन पार्टनर विजय से मिलना चाहती थी, ताकि बेटे को पिता का नाम मिले और उसकी पढ़ाई बेहतर स्कूल में हो सके। इसी मुद्दे को लेकर विजय और उसकी पत्नी संध्या से उसका विवाद बढ़ता चला गया।

अंतिम संस्कार में बेटे की गैरमौजूदगी ने रुलाया

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात गोरखपुर के राजघाट पर प्रिया का अंतिम संस्कार किया गया। सौतेली बहन किरण जायसवाल ने मुखाग्नि दी। लेकिन जिस बेटे के भविष्य के लिए प्रिया संघर्ष कर रही थी, वही बेटा मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सका। पहचान पत्र न होने के कारण 13 वर्षीय रुद्र को हवाई यात्रा की अनुमति नहीं मिली।

किरण जायसवाल को बनाया जाएगा वादी

शुरुआत में मामले में चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब शव की पहचान के बाद पुलिस सौतेली बहन किरण जायसवाल को वादी बनाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को और मजबूत किया जाएगा।

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन शादियां टूटने के बाद भी नहीं बदला शोएब, चौथी पत्नी दीपिका की गला घोंटकर हत्या

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!