Breaking News

यूपी में वोट कटने का आरोप: छपे फॉर्म-7 को लेकर सपा चुनाव आयोग पहुंची, ईआरओ पर एफआईआर की मांग

Published on: February 2, 2026
up-voter-list-form-7-controversy-sp-election-commission-complaint

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगाते हुए एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने इस मामले में ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

छपे फॉर्म-7 से नाम कटवाने का आरोप

सपा का आरोप है कि उसके समर्थक वैध मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म-7 भरकर जमा किए जा रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इन फॉर्म-7 पर मतदाताओं के नाम और एपिक नंबर पहले से छपे हुए (प्रिंटेड) हैं, जिन्हें सुनियोजित तरीके से तैयार कराया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सपा ने मांग की कि वैध मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश करने वाले नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

अखिलेश यादव की अपील: न्यायालय और मीडिया ले संज्ञान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय, चुनाव आयोग और मीडिया से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने सवाल उठाया कि एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत गांव-गांव में ये छपे-छपाए फॉर्म-7 कौन भेज रहा है

फर्जी शिकायतकर्ताओं से वोट कटने का आरोप

अखिलेश यादव का कहना है कि जिन लोगों के नाम पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है। फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए विपक्षी दलों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए समाज, खासतौर पर अल्पसंख्यकों के नाम बड़े पैमाने पर हटाए जा रहे हैं, जबकि संबंधित मतदाताओं को इसकी कोई जानकारी तक नहीं दी जा रही।

153 किमी का नेशनल हाईवे बनेगा सिक्स लेन, 27 हजार करोड़ की मंजूरी से पूर्वी यूपी से नेपाल तक जुड़ेगा सीधा रास्ता

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!