Breaking News

गोरखपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अपहरण कर ले जाने का मामला; मां की शिकायत पर दो आरोपी हिरासत में

Published on: January 30, 2026
gorakhpur-minor-girl-kidnapping-rape-belghat-ariz-ejaz-case-registered

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने देर रात किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक अरिज और उसके दोस्त एजाज को हिरासत में ले लिया है।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

गुरुवार को किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अरिज और उसके दोस्त एजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी का मेडिकल अभी तक नहीं कराया गया है, जिसे जल्द कराया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित और नाबालिग किशोरी अलग-अलग समुदाय के हैं।

पिता की मौत के बाद मां के साथ रह रही थी किशोरी

किशोरी के पिता की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती थी। घर का खर्च चलाने के लिए मां एक धुलाई सेंटर पर वाहनों को धोने का काम करती है।

बुधवार रात हुआ अपहरण, मां ने सुनाई पूरी घटना

किशोरी की मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की देर शाम करीब नौ बजे गांव के अरिज ने अपने दोस्त एजाज के साथ उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी के घर पर नहीं मिलने पर मां उसे तलाशते हुए गांव में निकली। कुछ दूरी पर पहुंचने पर उन्हें बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अरिज उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जबकि उसका दोस्त एजाज बाहर खड़ा होकर रखवाली कर रहा था। मां के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद रोती हुई किशोरी घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

डायल 112 पर सूचना, पुलिस ने किशोरी को बरामद किया

घटना की सूचना मां ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और अरिज व एजाज को हिरासत में ले लिया।

एसपी दक्षिणी का बयान, मेडिकल कराया जाएगा

एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पहले छेड़खानी का मामला बताया था, लेकिन बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में देर रात प्रशासनिक फेरबदल: 6 PCS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-गोरखपुर-फिरोजाबाद समेत कई जिलों में बदलाव

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!