Breaking News

यूपी के 37 जिलों के विकास को बड़ा बूस्ट, पूर्वांचल-बुंदेलखंड फंड के लिए 1900 करोड़ का प्रस्ताव

Published on: January 23, 2026
up-37-districts-1900-crore-budget-purvanchal-bundelkhand-fund-2026

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़े 37 जिलों के विकास को नई गति देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि के तहत 1900 करोड़ रुपये का बजट आवंटन प्रस्तावित किया गया है, जो चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में 700 करोड़ रुपये अधिक होगा। इस निधि का उद्देश्य प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक विकास को तेज करना है।

संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि में 700 करोड़ रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि के बजट को बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है, जिस पर मंथन चल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में इस निधि के लिए कुल 1200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें

  • 800 करोड़ रुपये पूर्वांचल विकास निधि

  • 400 करोड़ रुपये बुंदेलखंड विकास निधि
    के लिए निर्धारित थे।

अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 1900 करोड़ रुपये में से

  • 1400 करोड़ रुपये पूर्वांचल विकास निधि

  • 500 करोड़ रुपये बुंदेलखंड विकास निधि
    के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।

बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा फोकस

संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कार्यों में किया जाता है। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर क्षेत्रीय असमानता को कम करना और विकास को संतुलित बनाना है।

त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए 2400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए भी अगले वित्तीय वर्ष में 2400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए 2350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत

  • सड़क और पुल निर्माण

  • पेयजल परियोजनाएं

  • स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों का विकास

  • ग्रामीण विद्युतीकरण

  • शहरी प्रकाश व्यवस्था

  • आईटीआई और पॉलिटेक्निक भवन

  • लघु सिंचाई परियोजनाएं
    को प्राथमिकता दी जाती है।

पूर्वांचल विकास निधि से 30 जिलों को मिलेगा लाभ

पूर्वांचल विकास निधि के तहत प्रदेश के 30 पिछड़े जिलों में विकास कार्य कराए जाते हैं। इनमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती शामिल हैं।

बुंदेलखंड विकास निधि से सात जिलों को मिलेगा फायदा

बुंदेलखंड विकास निधि के तहत क्षेत्र के सात जिलों को लाभान्वित किया जाता है। इनमें झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर शामिल हैं। इन जिलों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए इस निधि से विशेष परियोजनाएं चलाई जाती हैं।

पीएम मोदी का आज दक्षिण भारत दौरा: केरल में कई परियोजनाओं की देंगे सौगात और तमिलनाडु में करेंगे चुनावी शंखनाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply